हिंदी व्याकरण में संज्ञा (Sangya) एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। संज्ञा वह शब्द है जिससे किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु या भाव का बोध होता है। इसे सही ढंग से समझना हिंदी भाषा को सीखने और प्रयोग करने के लिए आवश्यक है। इसी कारण विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए Sangya Quiz एक रोचक और उपयोगी साधन बन जाता है।
क्विज़ के माध्यम से न केवल संज्ञा की परिभाषा और प्रकार (व्यक्ति वाचक, जातिवाचक, भाववाचक, समूहवाचक) समझे जा सकते हैं, बल्कि अभ्यास करने से यह विषय और भी स्पष्ट हो जाता है। Sangya Quiz को हल करने से विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति मजबूत होती है और वे परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का उत्तर आसानी से दे पाते हैं।
आजकल ऑनलाइन क्विज़ प्लेटफॉर्म और अध्ययन सामग्री के कारण छात्र घर बैठे ही संज्ञा से जुड़े प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। यह तरीका पढ़ाई को न केवल आसान बनाता है, बल्कि सीखने में रुचि भी बढ़ाता है।
इसलिए, यदि आप हिंदी व्याकरण को मज़बूत बनाना चाहते हैं या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो Sangya Quiz को अपनी दिनचर्या का हिस्सा ज़रूर बनाइए।
#1. मानव के खानपान से संबंधित वस्तुएं किस संज्ञा के अंतर्गत आती हैं?
सही उत्तर: द्रव्यवाचक
व्याख्या: जैसे दूध, दही, चाय, घी आदि।
#2. संज्ञा के मुख्य रूप से कितने भेद होते हैं?
सही उत्तर:
व्याख्या: संज्ञा के भेदों के संबंध में वैयाकरण एक मत नहीं है, पर अधिकतर वैयाकरण संज्ञा के पाँच भेद मानते है। 1. व्यक्तिवाचक संज्ञा 2. जातिवाचक संज्ञा 3. भाववाचक संज्ञा 4. द्रव्यवचक संज्ञा 5. भाववाचक ।
#3. केरोसीन’ शब्द में कौन सी संज्ञा है?
सही उत्तर: द्रव्यवाचक
व्याख्या: यह एक तरल पदार्थ है।
#4. ‘ऑक्सीजन’ किस प्रकार की संज्ञा है?
सही उत्तर: द्रव्यवाचक (गैसीय पदार्थ)
व्याख्या: ऑक्सीजन एक गैस है, इसलिए द्रव्यवाचक।
#5. संज्ञा का शाब्दिक अर्थ क्या होता है?
सही उत्तर: नाम
व्याख्या: संज्ञा का शाब्दिक अर्थ ‘नाम’ है।
#6. निम्नलिखित में से कौन सा द्रव्यवाचक संज्ञा की श्रेणी में आता है?
सही उत्तर: उपरोक्त सभी
व्याख्या: सभी धातुएँ, तरल और गैस – द्रव्यवाचक संज्ञाएँ हैं।
#7. वे संज्ञा शब्द जो समूह विशेष का बोध करवाते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?
सही उत्तर: समुदाय वाचक संज्ञा
व्याख्या: जैसे भीड़, सेना, वर्ग।
#8. संज्ञा किसे कहते हैं?
सही उत्तर: किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या भाव आदि के नाम को
व्याख्या: जिस शब्द से किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या भाव का बोध हो, वह संज्ञा कहलाता है।
#9. संज्ञा किस प्रकार का शब्द है?
सही उत्तर: विकारी शब्द
व्याख्या: संज्ञा विकारी शब्द है क्योंकि इसके रूप बदलते हैं (जैसे– लड़का → लड़के → लड़कों)।
#10. समुदायवाचक संज्ञा का उदाहरण कौन सा है?
सही उत्तर: पुलिस
व्याख्या: पुलिस एक समूह का द्योतक है।
#11. व्यक्तिवाचक संज्ञा की प्रमुख विशेषता क्या है?
सही उत्तर: यह नित्य एकवचन होती है और किसी एक का ही बोध कराती है।
व्याख्या: व्यक्तिवाचक संज्ञा किसी एक विशेष का बोध कराती है।
#12. जखीरा’ किस प्रकार की वस्तु के समूह को कहा जाता है?
सही उत्तर: हथियारों का
व्याख्या: जखीरा = हथियारों का भंडार।
#13. इस दुनिया में ऐसा क्या है जो संज्ञा की श्रेणी में नहीं आता?
सही उत्तर: इस सृष्टि में ऐसा कुछ है ही नहीं
व्याख्या: हर चीज का कोई न कोई नाम है, और नाम संज्ञा कहलाता है।
#14. ‘कक्षा’ शब्द में कौन सी संज्ञा है?
सही उत्तर: समुदाय वाचक
व्याख्या: कक्षा छात्रों के समूह का द्योतक है।
#15. जथा’ शब्द किस प्रकार के समूह का बोध कराता है?
सही उत्तर: धार्मिक यात्रियों का समूह
व्याख्या: ‘जथा’ तीर्थयात्रियों/धार्मिक यात्रियों का समूह होता है।
#16. ‘परिवार’ की सही परिभाषा (समाजशास्त्र के अनुसार) क्या है?
सही उत्तर: जहाँ माता-पिता और संतान जिस समूह में रहते हैं।
व्याख्या: परिवार माता-पिता और संतान का समूह है।
#17. ‘झुंड’ शब्द का प्रयोग किसके समूह के लिए किया जाता है?
सही उत्तर: जानवर या पशु-पक्षियों के लिए
व्याख्या: जैसे पक्षियों का झुंड, गायों का झुंड।
#18. व्याकरण की दृष्टि से संज्ञा का शाब्दिक अर्थ ‘सम्यक ज्ञान’ का क्या तात्पर्य है?
सही उत्तर: सभी का ज्ञान
व्याख्या: ‘सं’ (सम्यक्) + ‘ज्ञ’ (ज्ञान) = संज्ञा, अर्थात सबका सही ज्ञान।
#19. द्रव्य’ और ‘द्रव’ युग्म शब्द का सही अर्थ क्या है?
सही उत्तर: धन/सोना/पदार्थ और तरल
व्याख्या: द्रव्य = पदार्थ/धन, द्रव = तरल।
Results
You Passed
Try Again
आप इसे भी पढ़ें :